Afro- Asia Cup: साथ खेल सकते हैं बाबर, कोहली और शाहीन, 20 साल बाद दोबार एफ्रो-एशिया कप की शुरुआत पर चर्चा

Afro- Asia Cup: 20 साल के लंबे अंतराल के बाद दोबारा एफ्रो-एशिया कप का आयोजन हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो फैंस को एक बार फिर से बाबर और कोहली जैसे खिलाड़ी एक टीम से खेलते नजर आ सकते हैं।

Afro- Asia Cup: अफ़्रीका क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) एफ़्रो-एशिया कप के दोबारा शुरू होने को लेकर काफ़ी सकारात्मक उम्मीद में है। शनिवार को वार्षिक आम बैठक में एसीए ने छह पदाधिकारियों की अंतिम कमेटी का गठन किया जिसका मुख्य उद्देश्य एसीए के ढांचे को नया रूप देना और महाद्वीप में खिलाड़ियों के लिए अवसर बढ़ाना है। एफ़्रो-एशिया में एशिया XI और अफ़्रीका XI के बीच सफ़ेद गेंद की श्रृंखला खेली जाती है।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (60)

बाबर आजम और रोहित शर्मा (साभार-ICC)

एसीए द्वारा गठित की गई अंतरिम कमेटी का एक उद्देश्य एफ़्रो-एशिया कप जैसे टूर्नामेंट को शुरू करने के लिए एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) से संपर्क साधना भी है। इससे पहले अब तक यह टूर्नामेंट सिर्फ़ दो बार ही हुआ है। पहली बार इसका आयोजन 2005 में दक्षिण अफ़्रीका में हुआ था जबकि दूसरी बार यह भारत में 2007 में खेला गया था। इसका तीसरा संस्करण 2009 में केन्या में खेला जाना था लेकिन यह आगे कभी आयोजित नहीं हुआ और दो दशक बाद यह एक बार फिर शुरू हो सकता है। अगर यह टूर्नामेंट होता है तब भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक ही टीम एशिया XI का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

End of Feed