डेब्युटेंट अबरार अहमद की गुगली में फंसे इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स, देखकर आप भी कहेंगे वाह! [VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 9, 2022, 06:52 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में डेब्यू करके धमाल मचाने वाले पाकिस्तानी लेग स्पिनर अबरार अहमद की गुगली में बेन स्टोक्स फंस गए। गेंद इतनी शानदार थी की स्टोक्स अपनी जगह खड़े रह गए।

मुल्तान: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुल्तान में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन युवा स्पिनर अबरार अहमद के नाम रहा। दांए हाथ के लेग स्पिनर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 ओवर में 114 रन देकर 7 विकेट लिए। 24 वर्षीय अबरार अहमद ने इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को झखझोर कर रख दिया। इंग्लैंड के टॉप 7 बल्लेबाज अबरार की फिरकी में फंसकर पवेलियन लौट गए।

Ben-Stokes

बेन स्टोक्स( साभार AP)

अपनी शानदार गेंदबाजी के दौरान अबरार ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को शानदार अंदाज में बोल्ड करके पवेलियन वापस भेज दिया। अबरार की गुगली को पढ़ने में स्टोक्स नाकाम रहे। यह वाकया पारी के 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर हुआ।

End of Feed