Video: वृंदावन दर्शन करने पहुंचे अभिषेक शर्मा का चप्पल हो गया चोरी, गुस्से में इधर-उधर भागते नजर आए

Abhishek Sharma Video: रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक शर्मा अपनी मां के साथ मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। भगवान के दर्शन के बाद जब वह मंदिर से बाहर निकले तो उन्हें वहां अपनी चप्पल नजर नहीं आई।

Abhishek Sharma Video: आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल रहे अभिषेक शर्मा मथुरा के वृंदावन दर्शन करने गए थे। इस दौरान उनके साथ एक अजीबोगरीब घटना घट गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वृंदावन दर्शन करने गए अभिषेक शर्मा की चप्पल चोरी हो गई। इसके बाद वह गुस्से से इधर-उधर भागते और अपना चप्पल ढूंढ़ते नजर आए। रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक शर्मा अपनी मां के साथ मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। भगवान के दर्शन के बाद जब वह मंदिर से बाहर निकले तो उन्हें वहां अपनी चप्पल नजर नहीं आई।

Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा (फोटो साभार- sportstalkcricket_)

अभिषेक शर्मा का चप्पल चोरी

वीडियो को किसी क्रिकेट फैन ने शूट करके सोशल मीडिया पर डाला है। जिसमें आप अभिषेक शर्मा को किसी मंदिर से बाहर निकलते देख सकते हैं। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो IPL के दौरान का है या पहले का है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक ओपनर मंदिर के बाहर यहां-वहां अपनी चप्पल खोज रहे हैं। वीडियो बनाने वाले फैंन की कमेंट्री से पूरे वाकये के बारे में समझा जा सकता है। वीडियो बनाने वाले शख्स की आवाज सुना जा सकता है, जिसमें वह कह रहे हैं कि 'देखो भाई अभिषेक शर्मा मंदिर में दर्शन करने गए और बाहर आए तो उनकी चप्पल गायब हो गई।'

End of Feed