IND vs ENG: नेट में अभिषेक न बहाया पसीना, क्या सेमीफाइनल में टीम मैनेजमेंट दिखाएगी भरोसा

IND vs ENG: फॉर्मं से जूझ रहे अभिषेक शर्मा सेमीफाइनल में खेलेंगे या नहीं पता नहीं, लेकिन उन्होंने तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ा। मंगलवार को ट्रेनिंग सेशन के दौरान अभिषेक ने नेट्स में खूब पसीना बहाया।

IND vs ENG: टी20 विश्व कप सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम के नेट सेशन के दो घंटे बाद अभिषेक शर्मा एक मजबूत इरादे और वानखेड़े की प्यारी यादों के साथ बल्लेबाजी करने उतरे। बृहस्पतिवार को होने वाले सेमीफाइनल में भारत की विरोधी टीम इंग्लैंड के खिलाफ ठीक एक साल पहले अभिषेक ने 54 गेंद में 135 रन बनाए थे। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन बनाकर टूर्नामेंट में पहली अच्छी पारी खेली थी लेकिन वह अपनी सर्वश्रेष्ठ आक्रामक फॉर्म से काफी दूर हैं।

abhishek sharma

अभिषेक शर्मा (साभार-X)

थोड़ी देर गेंदबाजी के बाद अभिषेक बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक की निगरानी में नेट पर बल्लेबाजी के लिए चले गए। कोटक के नेट गेंदबाजों को निर्देश देने के बाद अभिषेक ने स्पिनर्स के खिलाफ अपना सत्र शुरू किया। दूर जाती गेंद पर उन्हें हो रही परेशानी को देखते हुए ऑफ स्पिनर से गेंदबाजी की शुरुआत कराई गई। एक लेग स्पिनर और अर्शदीप सिंह ने भी साथ में गेंदबाजी की। ऑफ स्पिन के खिलाफ अभ्यास के लिए तिलक वर्मा ने भी लंबे बल्लेबाजी सत्र के बाद अभिषेक को गेंदबाजी की।

End of Feed