IPL 2024: अभिषेक शर्मा के बल्ले ने मचाई धूम, जड़ा सनराइदर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 27, 2024, 09:44 PM IST

सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • अभिषेक शर्मा ने जड़ा 16 गेंद में आतिशी अर्धशतक
  • पहले विकेट के लिए ट्रेविस हेड के साथ की 116 रन की साझेदारी
  • अपनी पारी के दौरान अभिषेक ने जड़े 3 चौके 7 छक्के

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है। अभिषेक शर्मा ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर हैदराबाद को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मुकाबले में आतिशी शुरुआत के बाद 4.4 ओवर में हैदराबाद को 50 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद ट्रेविस हेड के साथ मिलकर उन्होंने हैदराबाद को 7 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। हेड 113 रन के स्कोर पर 24 गेंद में 62 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन पिच पर खड़े अभिषेक आतिशी बल्लेबाजी करते रहे।

Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा (साभार IPL/BCCI)

16 गेंद में अभिषेक ने जड़ा अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने आतिशी बल्लेबाजी के दम पर 16 गेंद में 2 चौके और 6 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। वो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले प्लेयर बने। अभिषेक अपनी पारी को ज्यादा बड़ा नहीं कर सके और 23 गेंद पर 63 रन की पारी खेलकर 161 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। अभिषेक ने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 7 छक्के जड़े। उन्होंने 273.91 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। ट्रेविस हेड से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज था। अब अंतत: रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हो गया।

End of Feed