खास क्लब में शामिल हुए अभिषेक शर्मा, बने ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। इस मुकाबले से पहले अभिषेक को 59 रन की दरकार थी, जिसे उन्होंने पारी के 10वें ओवर में हासिल कर लिया।

अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में एक नई उपलब्धि अपने नाम कर ली। इस मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा को आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2000 रन पूरा करने के लिए 59 रन की दरकार थी, जिसे उन्होंने पारी के 10वें ओवर में हासिल कर लिया। उन्होंने नीतीश राणा की गेंद पर सिंगल लेकर 2000 आईपीएल रन का जादूई आंकड़ा छूआ। अभिषेक हैदराबाद के लिए आईपीएल में 2000 रन बनाने वाले चौथे और दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं।

abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा (साभार-X)

2000 क्लब में शामिल हुए अभिषेक

अभिषेक हैदराबाद के लिए 2000 प्लस रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर 95 मैचों में 4014 रन बनाकर टॉप पर हैं। उन्होंने ये रन 49.55 की औसत और 142.59 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। नंबर दो पर शिखर धवन हैं। उन्होंने 2768 रन बनाए हैं, जबकि विलियमसन ने SRH के लिए 2101 रन बनाए हैं और वह तीसरे नंबर पर हैं।

End of Feed