T20 विश्व कप की रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ अभिषेक-शिवम का नाम, शर्मा ने कोहली को छोड़ा पीछे तो दुबे ने की धोनी की बराबरी

India vs England Semi Final: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला टी20 वर्ल्ड कप में उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है। लीग और सुपर-8 के बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी उनका बल्ला नहीं चला। वह मात्र 9 रन बनाकर आउट हुए। इसके चलते उनका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया। वहीं, इसी मैच में शिवम दुबे ने एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से हुआ। टॉस गंवाने के बाद वानखेड़े में भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। टीम इंडिया ने संजू सैमसन के अर्धशतक, शिवम दुबे के 43 और हार्दिक पांड्या के 39 रनों की बदौलत 253 रन का स्कोर बनाया।

Abhishek and Dube

अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड।

अभिषेक शर्मा का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। वह 7 गेंद पर दो चौके की मदद से मात्र 9 रन ही बनाकर आउट हुए। इस खराब बल्लेबाजी के चलते अभिषेक शर्मा का नाम टी20 वर्ल्ड कप की रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया। वह टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण की 7 पारियों में सबसे खराब औसत से बल्लेबाजी करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने।

End of Feed