ICC T20I Ranking: अभिषेक शर्मा फिर बने दुनिया के नंबर.1 बल्लेबाज, जानिए कौन हैं टॉप 5 बैटर

Abhishek Sharma Becomes No.1 T20I Batsman: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेलने के बाद अभिषेक शर्मा ने ना सिर्फ टीम इंडिया को जीत दिलाई बल्कि आईसीसी रैंकिंग में भी अपना दबदबा फिर कायम किया है। अभिषेक बल्लेबाजों की टी20 रैंकिंग में फिर से दुनिया के नंबर.1 बल्लेबाज बन गए हैं।

ICC T20I Ranking For Batsman: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे टी20 मैच में मंगलवार को अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 38 गेंदों में 11 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 113 रन बनाए, जिससे भारत ने न्यूजीलैंड के 199 रनों के लक्ष्य को 40 गेंदें शेष रहते हुए, केवल 13.2 ओवरों में हासिल कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने भी 19 गेंदों में 45 रनों का योगदान दिया, और इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। अभिषेक शर्मा ने अपनी इस शानदार पारी के साथ ना सिर्फ भारत को जीत दिलाई, बल्कि आईसीसी रैंकिंग के सिंहासन पर एक बार फिर कब्जा जमा लिया है।

Abhishek Sharma Becomes Number One Batsman In Latest ICC T20I Rankings

अभिषेक शर्मा फिर बने दुनिया के नंबर.1 टी20 बल्लेबाज

आईसीसी बल्लेबाजों की टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अभिषेक शर्मा पिछले कुछ समय से टॉप स्थान से फिसल गए थे, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी के बाद अभिषेक ने एक बार फिर बेस्ट टी20 बल्लेबाज का ताज अपने सिर पर पहन लिया है। उन्होंने एक स्थान की छलांग लगाते हुए बल्लेबाजों की टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। उनके अब 897 रेटिंग अंक हैं।

End of Feed