IND vs SA: रुतुराज गायकवाड़ की जगह ये खिलाड़ी हो सकता है भारतीय टेस्ट टीम में शामिल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 22, 2023, 09:55 PM IST

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए चोटिल रुतुराज गायकवाड़ की जगह इस खिलाड़ी को भारतीय टीम में मिल सकती है जगह।

नई दिल्ली: उंगली में फ्रैक्चर की वजह से युवा सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा है। चोट की वजह से रुतुराज सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में नहीं खेल पाए थे। दुर्भाग्यवश अब उन्हें टेस्ट सीरीज से भी चोट की वजह से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

Abhimanyu Ishwaran

अभिमन्यु ईश्वरन (साभार BCCI)

ईश्वरन को मिल सकती है रुतुराज की जगह

ऐसे में अब खबरे आ रही हैं कि पश्चिम बंगाल के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को रुतुराज की जगह टेस्ट टीम में शामिल किया जा सकता है। 28 वर्षीय अभिमन्यु को इससे पहले भी टेस्ट टीम में शामिल किया गया है लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल सका। ऐसे में उनकी एक बार फिर टेस्ट टीम में एंट्री होने जा रही है।

End of Feed