पहले मैच से ऑस्ट्रेलिया ने शुरू कर दी थी गेंद से छेड़छाड़, सैंडपेपर गेट पर एबी डिविलियर्स का बड़ा खुलासा

एबी डिविलियर्स ने सैंडपेपर गेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस विवाद के केंद्र में रहे बेनक्रॉफ्ट ने भी दावा किया कि गेंद से छेड़छाड़ की साजिश के बारे में पूरी टीम को जानकारी थी।​

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने 2018 के ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए चर्चित रेगमाल (सैंडपेपर) विवाद को लेकर दावा किया है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गेंद से छेड़छाड़ की शुरुआत केपटाउन में हुए तीसरे टेस्ट से नहीं, बल्कि डरबन में खेले गए पहले टेस्ट से ही कर दी थी। केपटाउन टेस्ट में कैमरन बेनक्रॉफ्ट को रेगामाल छिपाते हुए पकड़े जाने के बाद यह विवाद पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना था। इस विवाद ने इसी महीने एक बार फिर तूल पकड़ लिया, जब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की आत्मकथा में इसका जिक्र हुआ। विवाद के केंद्र में रहे बेनक्रॉफ्ट ने भी दावा किया कि गेंद से छेड़छाड़ की साजिश के बारे में पूरी टीम को जानकारी थी।

AB De Villiears

एबी डिविलियर्स (साभार-X)

बेनक्रॉफ्ट ने पिछले सप्ताह कहा था कि ऑस्ट्रेलिया ने केपटाउन में पकड़े जाने से पहले पोर्ट एलिजाबेथ (अब गबेरहा) में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी गेंद पर रेगमाल का इस्तेमाल किया था। डिविलियर्स ने अपने पॉडकास्ट में कहा, ’’इसकी शुरुआत पोर्ट एलिजाबेथ में भी नहीं, बल्कि डरबन में खेले गये पहले टेस्ट से हुई थी। मैं इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हूं और इस बात को कहने में मुझे कोई हिचकिचाहट नहीं है।’’

End of Feed