शुभमन गिल से बेहतर है यह बाएं हाथ का बल्लेबाज, एशिया कप के लिए आकाश चोपड़ा ने बताई पसंद की टीम

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान 19 अगस्त को होने वाला है। इससे पहले आकाश चोपड़ा ने एक सुझाव दिया है। ऐसी चर्चा है कि इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल की टी20 टीम में वापसी हो सकती है। लेकिन इससे पहले आकाश चोपड़ा ने बताया है कि गिल की तुलना में इस बल्लेबाज को चुनना ज्यादा फायदेमंद होगा।

एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है। टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है। एशिया के इस सबसे बड़े क्रिकेट इवेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा 19 अगस्त को हो सकती है। पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा है कि टी20 फॉर्मेट में शुभमन गिल से बेहतर यशस्वी जायसवाल हो सकते हैं। एशिया कप के लिए टीम घोषित करना मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के लिए एक मुश्किल चुनौती बन गई है। इसकी वजह हर स्लॉट के लिए विकल्पों की भरमार है। रिपोर्ट के मुताबिक यशस्वी जायसवाल की जगह भी निश्चित नहीं है।

Asia Cup 2025, Shubman Gill

शुभमन गिल और एशिया कप (साभार-X Shubman Gill)

पूर्व सलामी बल्लेबाज और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा, "मेरा मानना है कि एशिया कप के लिए शुभमन गिल की तुलना में यशस्वी जायसवाल ज्यादा उपयुक्त हैं और उन्हें मौका दिए जाने की संभावना ज्यादा है।" अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश ने कहा, "टीम के साथ तीसरा ओपनर रखना जरूरी है। हमें सोचना होगा कि अगर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन अपनी फॉर्म खो देंगे, तो कौन ओपनिंग करेगा। विश्व कप के लिए भी हमें तीसरे ओपनर को तैयार रखना होगा।"

End of Feed