Asia Cup 2025: आकाश चोपड़ा ने की बड़ी भविष्यवाणी, ग्रूप स्टेज से ही बाहर हो जाएगी ये टीम

Aakash Chopra Asia Cup Prediction: पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने एशिया कप में बांग्लादेश की संभावनाओं के बारे में अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को इस टूर्नामेंट में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है और वे जल्दी बाहर हो सकते हैं।

Aakash Chopra Asia Cup Prediction: एशिया कप 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा। आठ टीमों की इस प्रतियोगिता में दो ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक ग्रुप में चार-चार टीमें होंगी। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, मेज़बान यूएई और ओमान शामिल हैं। वहीं ग्रुप बी को ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ कहा जा रहा है क्योंकि इसमें श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी तीन मज़बूत टीमें एक साथ हैं, इनके साथ हांगकांग भी इस ग्रुप में मौजूद है।

BAN vs SL AP (1)

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (फोटो- AP)

आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि बांग्लादेश की एशिया कप 2025 की यात्रा ग्रुप स्टेज तक ही सीमित रहेगी। उन्होंने श्रीलंका और अफगानिस्तान को सुपर-4 चरण के लिए अपनी पसंद बताया। अपने यूट्यूब चैनल पर चोपड़ा ने कहा कि 'अगर अवसर की बात करें, तो बांग्लादेश के पास खोने के लिए कुछ नहीं और पाने के लिए सब कुछ है, लेकिन सच्चाई यह है कि उनका काम आसान नहीं होगा। मुझे लगता है कि वे फंस जाएंगे और श्रीलंका व अफगानिस्तान इस ग्रुप से क्वालिफाई कर सकते हैं।'

End of Feed