'अब उन्हें खेलते हुए नहीं देख पाएंगे..' आकाश चोपड़ा ने करुण नायर को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

Karun Nair Retirement: करुण नायर को ऑस्ट्रेलिया-ए के ​​खिलाफ भारत-ए टीम में नहीं चुना गया। पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा के मुताबिक नायर अब राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की दौड़ में नहीं हैं।भारत ने इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज 2-2 पर खत्म की। आठ साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले करुण नायर इस सीरीज में खास छाप नहीं छोड़ सके।

Karun Nair Retirement: करुण नायर ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में आठ साल बाद टीम में वापसी की थी। लेकिन वह इस मौके को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके। चार टेस्ट मैचों में उन्होंने 25.62 की औसत से 205 रन बनाए। हालांकि उन्हें शुरुआत मिली, लेकिन बड़ी पारी में बदलने के लिए वे संघर्ष करते दिखे। इस दौरे पर उनका एकमात्र अर्धशतक ओवल टेस्ट में आया।

Karun nair AP

करुण नायर (फोटो- AP)

आकाश चोपड़ा का बयान

अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि 'श्रेयस को कप्तान क्यों बनाया गया है? क्योंकि टेस्ट मैचों में तीसरे और छठे स्थान अब भी खाली हैं। साई सुदर्शन और अभिमन्यु ईश्वरन जैसे खिलाड़ी टीम में शामिल हैं, लेकिन करुण नायर को नहीं चुना गया।'आकाश के मुताबिक नायर का प्रदर्शन “ठीक-ठाक” रहा। उन्होंने कहा कि नायर ने दूसरा मौका मांगा और पाया भी, लेकिन वह उसे दोनों हाथों से लपकने में नाकाम रहे। हालांकि, चोपड़ा का मानना है कि उनका प्रदर्शन इतना खराब भी नहीं था कि उन्हें पूरी तरह टीम से बाहर कर दिया जाए।

End of Feed