Today Cricket Match 20 March 2026: आज किसका मैच है, जानिए टीमें और शेड्यूल

Today Match 20 March 2026, NZ vs SA 3rd T20I Timing: आज (20 मार्च 2026) क्रिकेट प्रशंसकों को एक और शानदार टी20 मैच देखने को मिलने वाला है। ये मुकाबला आईपीएल से पहले चल रही आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का तीसरा मैच होगा। यहां जानिए आज किसका मैच है और कितने बजे होगा शुरू।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज किसका क्रिकेट मैच है
  • टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और दिलचस्प मुकाबला
  • आईपीएल से पहले चल रही है आखिरी टक्कर

Today Match Schedule 20 March 2026: टी20 वर्ल्ड कप के बाद से सभी क्रिकेटर आईपीएल की तैयारी में जुटे हैं और इस बीच क्रिकेट फैंस को मैदान पर ज्यादा रोमांच देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि, एक टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज अभी न्यूजीलैंड की जमीन पर जारी है और आईपीएल 2026 से पहले इस सीरीज के जरिए फैंस का कुछ मनोरंजन जरूर हो रहा है। इस सीरीज का तीसरा मुकाबला आज खेला जाना है। आइए जानते किसका-किसका मैच है, किस समय मुकाबला शुरू होगा और इसे कहां देख सकते हैं।

Aaj Kiska Match Hai, NZ vs SA 3rd T20I, Today Cricket Match Timing

आज किसका मैच है

आज किसका-किसका मैच हैः क्रिकेट के मैदान पर आज एक बार फिर न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी। टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की जीत के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम उस हार का हिसाब बराबर करने की कोशिश में जुटी है। सीरीज न्यूजीलैंड की जमीन पर हो रही है। इस 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच मेहमान दक्षिण अफ्रीकी टीम ने जीता था, जबकि मेजबान न्यूजीलैंड ने दूसरे मैच में 68 रन से जीत हासिल करके सीरीज में बराबरी कर ली है। अब आज तीसरे टी20 मैच की बारी है।

End of Feed