T20 World Cup Today Match 16 February 2026: टी20 वर्ल्ड कप में आज किसका मैच है, 3 बड़ी टीमों का मुकाबला, जानिए शेड्यूल

T20 World Cup Today Match 16 February 2026: आज (16 February) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तीन बड़ी टीमों का मुकाबला होने वाला है। विश्व कप में आज तीन मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें कुछ टीमों का सुपर-8 राउंड में जाने का भविष्य भी आज तय होगा। यहां जानिए वर्ल्ड कप में आज किसका-किसका मैच है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026- 16 फरवरी मैच शेड्यूल
  • आज विश्व कप में किसका-किसका मैच होगा
  • तीन बड़ी टीमों का मुकाबला आज खेला जाएगा

T20 World Cup 2026 Today Matches Schedule 16 February: टी20 क्रिकेट विश्व कप 2026 में आज (16 फरवरी, सोमवार) भी तीन शानदार मैच होने वाले हैं। सुबह से लेकर शाम तक क्रिकेट फैंस का जमकर मनोरंजन होने वाला है। टी20 वर्ल्ड कप में आज तीन मैचों में तीन बड़ी टीमों का भविष्य भी टूर्नामेंट में कैसा होगा ये जानना दिलचस्प रहेगा। टूर्नामेंट में सुपर-8 (Super-8) में पहुंचने की रेस में कौन सी टीम आगे रहेगी इसमें आज भी फैसले होंगे। टूर्नामेंट में आज के मुकाबलों में जो छह टीमों मैदान पर उतरने वाली हैं, वो हैं अफगानिस्तान, यूएई (संयुक्त अरब अमीरात), इंग्लैंड, इटली, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका।

Aaj Kiska Match Hai, T20 World Cup 2026, 16 February Matches, AFG vs UAE, ENG vs ITA, AUS vs SL

आज वर्ल्ड कप में किसका-किसका मैच है

आज पहला मैच किसका है: टी20 वर्ल्ड कप में आज का पहला मैच अफगानिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की टीमों के बीच होने वाला है।इन दोनों टीमों में अफगानिस्तान के टूर्नामेंट के सुपर-8 राउंड में जाने के थोड़े आसार अभी बाकी हैं। अब तक अफगानिस्तान ने एक भी मैच में जीत नहीं दर्ज की है, लेकिन फिर भी ग्रुप-D के इस मैच में अगर अफगानिस्तान अच्छे अंतर से जीतने में सफल रहती है तो उसकी थोड़ी उम्मीदें जीवित रहेंगी।

End of Feed