Today IPL Match 9 April 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए पूरा शेड्यूल

Today IPL 2026 Match 9 April: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब सीजन के 15वें मैच की बारी है। इस मैच में दो बड़ी टीमों की भिड़ंत होगी। आइए जानते हैं कि आज आईपीएल में किसका मैच है।

Today IPL Match 9 April 2026: आईपीएल 2026 में अब तक 14 मैच खेले जा चुके हैं और टूर्नामेंट धीरे-धीरे अपनी रफ्तार के साथ रोमांचक होता जा रहा है। टी20 क्रिकेट के इस सबसे बड़ी व सबसे महंगी लीग में अब बारी है 15वें मुकाबले की, जहां दो महारथी टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच का नतीजा काफी हद तक आईपीएल की अंक तालिका में हलचल ला सकता है। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में अब तक जितने भी मैच हुए हैं सभी में फैंस का खूब मनोरंजन हुआ है और आज के मैच में भी यही उम्मीद की जा सकती है।

AAJ Kiska Match

आईपीएल में आज किसका मैच होगा

आईपीएल में आज किसका मैच हैः आईपीएल 2026 में आज का मैच कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने जा रहा है। जहां कोलकाता की टीम ने अब तक इस सीजन में खेले अपने शुरुआती तीन में से दो मुकाबले हारे हैं और उनका एक मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अब तक आईपीएल 2026 में अपने पहले दो मुकाबलों में से एक में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसी स्थिति में कोलकाता नाईट राइडर्स इस मैच को जीतकर चाहेगी कि इस सीजन में वह पहली जीत दर्ज करके अंक तालिका में थोड़ा आगे बढ़े। वहीं लखनऊ की टीम चाहेगी कि पिछले मैच की तरह ही इस मैच में भी वह अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखे।

End of Feed