Today IPL Match 29 April 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, होगी रनों की बारिश, जानिए कब और कहां है मुकाबला

Today IPL 2026 Match 29 April: आईपीएल 2026 में आज होने वाले मैच पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। टूर्नामेंट के इस 41वें मैच में दो ऐसी टीमें आमने-सामने होंगी जिनकी स्थिति मौजूदा समय में एक जैसी नहीं है, हालांकि दोनों ही टीमें बेहद मजबूत हैं और टक्कर कांटे की हो सकती है। यहां जानिए आज आईपीएल में किसका मैच है, कहां होगा मुकाबला और क्या कहते हैं आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026 में आज का मैच
  • 29 अप्रैल, बुधवार को दो बड़ी टीमें आमने-सामने
  • हाई-वोल्टेज मैच में हो सकती है रनों की बारिश

Today IPL Match 29 April 2026: टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग आईपीएल के 19वें सीजन में आज 41वां मैच खेला जाना है। टूर्नामेंट दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका है जहां टीमें दूसरी बार अन्य टीमों से टकरा रही हैं। अब बस मैदानों की अदला-बदली हो रही है। दोनों टीमें अपने-अपने घरेलू मैदान पर एक-एक मैच आपस में खेलेंगी। आज (29 अप्रैल 2026) आईपीएल में होने वाला मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है क्योंकि दोनों ही टीमें शानदार हैं। बस दोनों टीमों की मौजूदा लय में फर्क है, फिर भी इस मैच में रनों की बरसात की पूरी उम्मीद की जा सकती है क्योंकि मैदान पर तमाम स्टार खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।

Aaj Kiska IPL Match Hai, Today IPL Match, MI vs SRH, 29 April, IPL 2026, Mumbai vs Hyderabad

आज आईपीएल में किसका मैच है

आज किसका मैच हैः आईपीएल 2026 में आज का मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। जहां मुंबई इंडियंस की टीम की स्थिति आईपीएल अंक तालिका में बहुत खराब है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद शानदार लय में हैं। ताजा अंक तालिका में मुंबई की टीम 7 मैचों में सिर्फ 2 जीत के बाद कुल 4 अंक लेकर नौवें नंबर पर है। वहीं, दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 8 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर लगातार टॉप-4 में मौजूद है। जहां मुंबई की टीम को तिलक वर्मा (Tilak Varma), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से सबसे ज्यादा उम्मीदें होंगी। वहीं, दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की उम्मीदें टिकी होंगी युवा ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), ओपनर ट्रेविस हेड (Travis Head), ईशान किशन (Ishan Kishan), वापसी कर रहे टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) और नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy)। देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन सा सितारा ज्यादा चमकता है।

End of Feed