Today IPL Match 26 April 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, 4 टीमों की भिड़ंत, जानिए कब और कहां होंगे मुकाबले

Today IPL 2026 Match 26 April: इंडियन प्रीमियर लीग में आज (26 अप्रैल 2026) अब वीकेंड यानी हफ्ते के आखिरी दिन रविवार की बारी है। यानी 'डबल हेडर' की बारी है। शनिवार को हुए डबल हेडर में रोमांच की सारी हदें पार हो गईं। आज 4 टीमों के बीच दो बड़े मुकाबले खेले जाने हैं। यहां जानेंगे उन दोनों मुकाबलों के बारे में सब कुछ।

Today IPL Match 26 April 2026: आईपीएल 2026 में आज (26 अप्रैल, रविवार) डबल हेडर का दिन है। चार टीमों के बीच दो बड़े मुकाबले आज खेले जाने हैं। इन दोनों ही मैचों में कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर आमने-सामने होंगे और सभी चार टीमों में आईपीएल 2026 अंक तालिका में बढ़त लेने की होड़ लगी होगी। टूर्नामेंट में अब तक 36 मैच खेले जा चुके हैं और अभी भी लंबा सफर बाकी है। ऐसे में प्लेऑफ की दौड़ यहां से धीरे-धीरे दिलचस्प होनी शुरू हो जाएगी क्योंकि जल्द ही टूर्नामेंट में अपने दूसरे चरण में प्रवेश करेगा।

Today IPL Match (3).

आईपीएल में आज किसका-किसका मैच

आईपीएल में आज पहला मैच किसका हैः आज आईपीएल 2026 का पहला मैच दोपहर में खेला जाएगा। ये मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच होना है। दोनों ही टीमों में आगे तक जाने की क्षमता मौजूद है लेकिन इस समय चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। पिछला मैच जीतकर चेन्नई जीत के ट्रैक पर है। वहीं, गुजरात को पिछले मुकाबले में आरसीबी से करारी शिकस्त मिली थी। यह मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा। हो सकता है आज एमएस धोनी की वापसी हो जाए।

End of Feed