Today IPL Match 19 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, कब और कहां होगी सबसे जरूरी भिड़ंत

Today IPL 2026 Match 19 May: आईपीएल 2026 में सोमवार रात खेले गए एक बड़े मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी जिससे अब आईपीएल प्लेऑफ की 3 टीमें तय हो चुकी हैं और सिर्फ 1 जगह बाकी है। यहां जानेंगे आज किसका मैच है और क्या इस मैच से आईपीएल प्लेऑफ की चौथी टीम भी मिल जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • प्लेऑफ की 3 टीमें तय हो चुकी हैं
  • क्या आज के मैच से मिल जाएगी चौथी टीम

Today IPL Match 19 May 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण अब प्लेऑफ के बेहद करीब है। चेन्नई के मैदान पर बीती रात चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में आसानी से 5 विकेट से जीत दर्ज की और इसी के साथ उसने आईपीएल प्लेऑफ (IPL Playoff) के लिए क्वालीफाई कर लिया। इसके साथ ही अब 3 टीमें आईपीएल प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB), गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) अंक तालिका में पहले तीन पायदान पर कब्जा करते हुए प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी हैं। यानी अब सिर्फ 1 टीम के लिए जगह बाकी है। आज होने वाला मैच इस एक जगह को भर सकता है।

Aaj Kiska Match Hai, IPL 2026, RR vs LSG, Today IPL Match

आईपीएल में आज किसका मैच है

आज आईपीएल में किसका मैच हैः आईपीएल 2026 में आज का मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाना है। ये सीजन का 64वां मैच होगा। लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। लेकिन राजस्थान रॉयल्स अब भी मजबूती से प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है और उसके प्लेऑफ में जाने की सबसे ज्यादा संभावनाएं हैं। राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 12 मैचों में 6 मैच जीते हैं और 6 मैच गंवाए हैं। राजस्थान की टीम 12 अंक लेकर पांचवें नंबर पर है। उसके अभी दो मैच बचे हैं। अगर वो अपने अगले दोनों मैच जीत जाती है तो 16 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

End of Feed