Aaj ka IPL Match kahan hoga, DC vs LSG: दिल्ली वर्सेज लखनऊ आज का आईपीएल मैच कहां होगा

DC vs LSG, Aaj ka IPL Match kahan hoga, दिल्ली वर्सेज लखनऊ आज का आईपीएल मैच कहां खेला जाएगा: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर लखनऊ सुपर जायंट्स से होने वाली है। इस रोमांचक मैच में दोनों ही टीमें जीत दर्ज करना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मुकाबले का आयोजन कहां किया जाने वाला है।

DC vs LSG, Aaj ka IPL Match kahan hoga: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में प्लेऑफ की रेस रोमांचक होती जा रही है और हर मुकाबला नया समीकरण लेकर आ रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार (13 मई 2024) को मैच का आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में किया जाने वाला है। मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टक्कर लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) से होने वाली है। इसमें दिल्ली कैपिटल्स की कमान एक बार फिर से ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के पास रहेगी। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी केएल राहुल (KL Rahul) करेंगे।

DC vs LSG

दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (फोटो- BCCI/IPL)

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का प्रदर्शन ठीक रहा है। टीम की शुरुआत खराब रही थी लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की। टीम ने 13 में से 6 मैच जीत लिए हैं। अगर उसे प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो उसे ये मैच बड़े अंतर से जीतना होगा। वहीं दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 12 में से 6 मैच जीते हैं। टीम को अगर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना है तो उनके लिए भी मैच जीतना बेहद जरूरी है। लखनऊ की नेट रनरेट खराब है ऐसे में उसे भी ये मैच बड़े अंतर से जीतना होगा।

End of Feed