IPL 2024: आईपीएल ऑक्शन के लिए 1166 खिलाड़ियों ने किया रजिस्टर, वर्ल्ड कप के कई सितारे मौजूद

IPL 2024 Auction players list: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन के लिए रजिस्टर करने वाले खिलाड़ियों के नाम सामने आ गए है। इस निलामी के लिए कुल 1116 प्लेयर्स ने अपना नाम दिया है।

IPL 2024 Auction players list: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर 2023 को किया जाना है। इससे पहले इस निलामी में अपना नाम देने वाले प्लेयर्स का नाम सामने आ गया है। ऑक्शन के लिए कुल 1166 प्लेयर्स ने रजिस्टर किया है। इसके लिए अपना नाम देने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 थी। क्रिकबज की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। इस लिस्ट में जहां कई बड़े सितारे मौजूद हैं। वहीं मुंबई इंडियंस द्वारा हाल ही में रिलीज किए गए जोफ्रा आर्चर ने अपना नाम वापस ले लिया है।

IPL 2024 Auction players list

आईपीएल ऑक्शन 2024 (फोटो- IPL Twitter)

आईपीएल ऑक्शन के लिए विश्व कप में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जैसे मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, डेरिल मिशेल और रचिन रवींद्र उन वैश्विक नामों में शामिल हैं जो 10-टीम लीग में फ्रेंचाइजी खोजने की कोशिश कर रहे हैं। जोश हेज़लवुड, जिनका लीग में खेलना संदिग्ध है वे भी निलामी में शामिल होने वाले हैं।

End of Feed