सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण को लेकर दब गई टीम, कोच फुल्टन ने बताया हार का कारण

सेमीफाइनल में पहुंचने की समीकरण के बोझ तले भारतीय हॉकी टीम दब गई। हेड कोच फुल्टन ने अर्जेंटीना के खिलाफ हार के पीछे यही कारण बताया है। उन्होंने कहा, "कुल मिलाकर यह बहुत अजीब मुकाबला रहा। हमने पूरे टूर्नामेंट में ऊंचे स्तर की हॉकी खेली, लेकिन बड़े मुकाबलों में हमें बेहतर प्रदर्शन करना होगा।"

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने माना कि धीमी शुरुआत और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जरूरी मुकाबले के दबाव को नहीं संभाल पाना टीम पर भारी पड़ा। भारत सोमवार को अर्जेंटीना के खिलाफ 3-5 की हार के साथ विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गया।फुल्टन ने पीटीआई से कहा, "आज का दिन मुश्किल था। हम इस तरह अंत नहीं करना चाहते थे। हमने खराब शुरुआत की, लेकिन दूसरा क्वार्टर काफी बेहतर रहा। तीसरा क्वार्टर अच्छा नहीं था। इसके बाद अंतिम क्वार्टर में हमने तीन गोल किए और पेनल्टी कॉर्नर से चौथा गोल भी कर सकते थे।" उन्होंने कहा, "कुल मिलाकर यह बहुत अजीब मुकाबला रहा। हमने पूरे टूर्नामेंट में ऊंचे स्तर की हॉकी खेली, लेकिन बड़े मुकाबलों में हमें बेहतर प्रदर्शन करना होगा।"

craig fulton

क्रेग फुल्टन (साभार-X)

फुल्टन ने माना कि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जरूरी समीकरणों ने भी टीम के प्रदर्शन को प्रभावित किया। उन्होंने कहा, "इस मैच से पहले क्वालीफिकेशन को लेकर काफी समीकरण थे, जिनका हम पर असर पड़ा। आखिरी 10 मिनट में हमने बेहतर हॉकी खेली, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।"

End of Feed