अहमदाबाद के बुनियादी ढांचे ने भारत की 2030 खेलेां की मेजबानी सुनिश्चित की: कॉमनवेल्थ गेम्स सीईओ

CWG 2030: राष्ट्रमंडल खेल (कॉमनवेल्थ स्पोर्ट) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैटी सैडलियर ने कहा कि अहमदाबाद के पहले से तैयार विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे ने 2030 में होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का अधिकार भारत को दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई।

राष्ट्रमंडल खेल (कॉमनवेल्थ स्पोर्ट) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैटी सैडलियर ने कहा कि अहमदाबाद के पहले से तैयार विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे ने 2030 में होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का अधिकार भारत को दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि भारत की यह बोली संचालन संस्था के संशोधित कम-लागत वाले 'मेजबानी मॉडल' के साथ पूरी तरह मेल खाती थी। भारत को नवंबर पिछले वर्ष 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का अधिकार प्रदान किया गया था।

India At CWG

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत (file photo)

यह फैसला ’कॉमनवेल्थ स्पोर्ट’(पूर्व में राष्ट्रमंडल खेल महासंघ) द्वारा ’गेम्स रीसेट’ मॉडल अपनाने के बाद लिया गया जिसका उद्देश्य आयोजन की लागत कम करना था क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य ने बढ़ती लागत के कारण 2026 खेलों की मेजबानी से अपना नाम वापस ले लिया था।

End of Feed