Commonwealth Games 2026 Day 2 Schedule: राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन का भारत का कार्यक्रम

भारतीय दल के अगुआई राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम इस प्रकार है। जानिए कौन से खिलाड़ी होंगे एक्शन में?

ग्लास्गो: 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज गुरुवार 23 जुलाई, 2026 को रंगारंग समारोह के साथ हो गया। उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुआई ओलंपिक पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने की। दोनों एक साथ झंडा थामे आयोजन स्थल पर परेड ऑफ नेशन्स के दौरान पहुंची। भारतीय खिलाड़ी पारंपरिक पोशाक में हाथ में भारत का झंडा थामे थे। भारतीय खिलाड़ियों और अधिकारियों के चहरे पर समारोह में शिरकत के दौरान खुशी साफ तौर पर झलक रही थी। भारत भारत ग्लास्गो राष्ट्रंडल खेलों में 126 एथलीट का दल भेजा है। जिसमें 77 पुरुष और 48 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं दल में 51 आधिकारी और सपोर्ट स्टाफ भी है। भारतीय दल से देश को कई पदकों की उम्मीद है। खेलों का विधिवत आयोजन आज से शुरू होगा। आइए जानते हैं ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार (24 जुलाई, 2026) का भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम इस प्रकार है।

CWG 2026

राष्ट्रमंडल खेल 2026 दूसरे दिन का भारत का कार्यक्रम

जिम्नास्टिक:

पुरुष टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन - तपन मोहंती, स्वातिश केपी, तापेश्वरनाथ दास, योगेश्वर सिंह - शाम पांच बजे

End of Feed