CSK Road To Final: गुजरात को हराकर IPL 2023 के फाइनल में पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 23, 2023, 11:41 PM IST

CSK Road To Final: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात को हराकर आईपीएल 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने गुजरात के सामने 173 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन चेन्नई के गेंदबाजों ने इस स्कोर को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया और चेन्नई को 10वीं बार फाइनल में जगह दिला दी।

CSK Road To Final: एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 16 रन से हरा दिया। गुजरात के सामने जीत के लिए 173 रन का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम केवल 157 रन बनाकर आउट हो गई। इस जीत के साथ ही चेन्नई आईपीएल 2023 के फाइनल में पहुंच गई है। पहली बार ऐसा हुआ है जब चेन्नई ने गुजरात को आईपीएल में हराया है। चेन्नई 10वीं बार फाइनल में पहुंची है। आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के फाइनल तक के सफर पर नजर डालते हैं।

csk road to final

चेन्नई सुपर किंग्स (साभार-IPL/BCCI)

पिछले सीजन 9वें नंबर पर फिनिश करने वाली चेन्नई की टीम ने इस सीजन गुजरात के खिलाफ हार के साथ शुरुआत की, लेकिन अपनी चिर परिचित अंदाज में टीम ने वापसी की और दूसरे मुकाबले में अपने घर पर लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की।

End of Feed