गगन नारंग ने बताया, लॉस ऐजिल्स ओलंपिक के लिए क्या होना चाहिए भारत का लक्ष्य

पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल के प्रमुख रहे गगन नारंग ने बताया है कि साल 2028 में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय दल का क्या लक्ष्य होना चाहिए?

KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस ओलंपिक में भारत ने जीते 6 पदक
  • 6 खिलाड़ी पदक जीतने से चूके, चौथे स्थान पर रहे
  • अगले ओलंपिक के लिए क्या होने चाहिए भारत का लक्ष्य

पेरिस: दल प्रमुख गगन नारंग ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि अब नये ओलंपिक चक्र में के लिये रोडमैप बनाने और लॉस एंजिल्स में 2028 में होने वाले खेलों में भागीदारी बढ़ाने पर फोकस होना चाहिये। भारत के 117 खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक में 16 खेलों में भाग लिया और छह पदक जीते।

Gagan Narang Neeraj Chopra

गगन नारंग और नीरज चोपड़ा

जीत सकते थे और पदक, मामूली अंतर से चूके

नारंग ने पेरिस से लौटने से पहले कहा,'मैं पदक विजेताओं को बधाई देना चाहता हूं। छह पदक मिलना अच्छा प्रयास है। निजी तौर पर मेरा मानना है कि हम कुछ और पदक जीत सकते थे। कुछ खिलाड़ी बहुत करीब आकर चूक गए। कम से कम छह खिलाड़ी चौथे स्थान पर रहे। यह काफी अच्छा संकेत है और हमें इन नतीजों पर खुश होना चाहिये। इसकी समीक्षा करनी चाहिये कि कहां मामूली अंतर से चूक गए और कैसे बेहतर कर सकते हैं।'

End of Feed