Australian Open: अल्कराज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर रचा इतिहास, करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले बने सबसे युवा खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के फाइनल में दो पीढ़ियों के बीच एक बड़ा रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। 22 साल के अल्कराज और 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच को मात देकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया। खिताब जीतते ही स्पैनिश टेनिस खिलाड़ी ने राफल नडाल को पीछे छोड़ दिया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियन ओपन को उसका नया चैंपियन मिल गया है। रविवार को खेल गए फाइनल मुकाबले में स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने नोवाक जोकोविच को 2-6, 6-2, 6-3,7-5 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही 22 साल के अल्कराज सबसे कम उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले खिलाड़ी बन गए। स्पेन के ही राफेल नडाल ने 24 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। अल्काराज नडाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Carlos Alcaraz

कार्लोस अल्कराज ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन। फोटो- AP

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के फाइनल में दो पीढ़ियों के बीच एक बड़ा रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। अल्कराज और जोकोविच दोनों अपने-अपने ऐतिहासिक मुकाम को हासिल करने की कोशिश में मेलबर्न में उतरे। 22 साल के कार्लोस अल्कराज ने पहला गेम 1-0 से अपने नाम किया।

End of Feed