ATP FINALS: कार्लोस अल्काराज ने रचा इतिहास, 28 साल बाद किसी स्पेन के खिलाड़ी ने जीता एटीपी फाइनल्स खिताब

Carlos Alcaraz Wins ATP Finals: स्पेन के युवा खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है। कार्लोस ने एटीपी फाइनल के खिताबी मुकाबले में जीत दर्ज की और ये टाइटल जीतने वाले स्पेन के तीसरे टेनिस खिला़ड़ी बन गए हैं।

ATP वेबसाइट के अनुसार, स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ ने ट्यूरिन में खेले गए फाइनल में दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज़्वेरेव को 6-2, 7-6 (7) से हराकर अपना पहला 'निट्टो ATP फाइनल्स' खिताब जीता। इसके साथ ही, वे साल के अंत में होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले तीसरे स्पेनिश खिलाड़ी बन गए हैं।

carlos alcaraz creates history becoming third spaniard to win atp finals title

कार्लोस अल्काराज ने जीता एटीपी फाइनल्स का खिताब

23 वर्षीय अल्काराज़ ने जर्मन खिलाड़ी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सीज़न का अपना छठा और कुल 30वां खिताब हासिल किया। दूसरे सेट के टाई-ब्रेक में उन्होंने लगातार तीन सेट पॉइंट बचाए और दो घंटे एक मिनट में जीत पक्की की।

End of Feed