Canada Open: लक्ष्य सेन और पीवी सिंधू का शानदार प्रदर्शन जारी, सेमीफाइनल में बनाई जगह

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 8, 2023, 12:53 PM IST

भारत के स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू का कनाडा ओपन में शानदार प्रदर्शन जारी है। मेंस सिंगल्स में भी भी भारत के लिए अच्छी खबर है। लक्ष्य सेन ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार रात को दोनों ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल का मैच जीता। सिंधू ने क्वार्टर फाइनल में फैंग जी को आसानी से हराया।

KEY HIGHLIGHTS
  • कनाडा ओपन में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी
  • पीवी सिंधू और लक्ष्य पहुंचे सेमीफाइनल में
  • शुक्रवार रात दोनों ने जीते क्वार्टर फाइनल मुकाबले

राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन ने विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करके यहां कनाडा ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली सिंधू ने शुक्रवार की रात को खेले गए महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में फैंग जी को आसानी से 21-13 21-7 से हराया। यह इस खिलाड़ी के खिलाफ उनकी चार मुकाबलों में पहली जीत है।

pv sindhu and laksya sen

पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन (साभार-BAI)

लक्ष्य सेन भी दर्ज की जीत

सेन ने पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जर्मन क्वालीफायर जूलियन कैराग्गी को 21-8, 17-21, 21-10 से हराया। सिंधू का मुकाबला अब दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी जापान की यामागुची से जबकि सेन का जापान के ही चौथी वरीयता प्राप्त केंटा निशिमोतो से होगा। पीवी सिंधू का जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के खिलाफ रिकॉर्ड 14-10 है। इन दोनों के बीच पिछला मुकाबला पिछले साल सिंगापुर ओपन में खेला गया था जिसमें जापानी खिलाड़ी ने जीत दर्ज की थी। दूसरी तरफ सेन का निशिमोतो के खिलाफ रिकॉर्ड 1-1 से बराबर है।

End of Feed