पहला दिन रहा भारत के नाम, आयुष ने वर्ल्ड नंबर एक को हराकर किया उलटफेर, सिंधू भी अगले दौर में पहुंची

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप का पहला दिन भारत के नाम रहा। आयुष शेट्टी के अलावा पीवी सिंधू ने भी अपने मुकाबले आसानी से जीते।

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के पहले दिन मेंस सिंगल्स में बड़ा उलटफेर करते हुए चीन के विश्व नंबर-एक शी यू की के खिलाफ यादगार जीत दर्ज की जबकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने महिला एकल में आसान जीत के साथ अगले दौर में जगह बना ली। नौवीं वरीयता प्राप्त भारतीय स्टार ने सोफिया की चुनौती से आसानी से पार पाते हुए 21-7, 21-11 से जीत दर्ज कर दूसरे दौर में प्रवेश किया। पांच बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता सिंधू ने महज 29 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया, वहीं 21 वर्षीय शेट्टी ने 21-14, 13-21, 21-19 से जीत दर्ज कर पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

bwf 2026

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप (साभार-X)

राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने महिला युगल में स्पेन की पाउला लोपेज और लुसिया रोड्रिगेज पर 21-9, 21-13 से आसान जीत के साथ अभियान शुरू किया। भारतीय जोड़ी के सामने अगले दौर में अमेरिका की 16वीं वरीय लॉरेम लैम और एलिसन क्विन्ह की चुनौती होगी।

End of Feed