BWF World Championship 2025: टूट गई पीवी सिंधू के विश्व चैंपियनशिप में छठे पदक की उम्मीद,ध्रुव-तनिषा की जोड़ी भी हुई बाहर

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू का वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में सफर क्वार्टर फाइनल में थम गया। वहीं ध्रुव-तनिषा की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी भी भारत के लिए इस वर्ग का पहला पदक जीतने से चूक गई।

पेरिस: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू का विश्व चैंपियनशिप में छठा पदक जीतने का सपना शुक्रवार को इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वर्दानी से तीन गेम तक चले कड़े क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हारने से टूट गया। सिंधू 2019 की विश्व चैंपियन हैं। इस प्रतियोगिता में पांच बार की पदक विजेता सिंधू रिकॉर्ड छठे पोडियम स्थान पर पहुंचने की उम्मीद कर रही थीं। लेकिन ‘फिनिशिंग लाइन’ पर लड़खड़ा गईं और 64 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में नौवीं वरीयता प्राप्त वर्दानी से 14-21, 21-13, 16-21 से हार गईं।

PV Sindhu

पीवी सिंधू (फोटो क्रेडिट BAI Media X)

इससे पहले ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी चेन तांग जी और तोह ई वेई की मलेशियाई जोड़ी से सीधे गेम में हारकर बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप से बाहर हो गई। इससे भारतीय जोड़ी के इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत के लिए पहला मिश्रित युगल पदक जीतने की उम्मीद भी टूट गई। उन्हें दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी से 37 मिनट में 15-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा।

End of Feed