विनीसियस जूनियर ने बचाई ब्राजील की लाज, कतर ने स्विट्जरलैंड के साथ खेला ड्रॉ

फीफा वर्ल्ड कप में शनिवार को एक रोमांचक और हाई-प्रोफाइल ग्रुप मैच में पांच बार की चैंपियन बड़ा उलटफेर का शिकार होने से बच गई। विनीसियस जूनियर ने गोल करके टीम का लाज बचाई। ब्राजील ने फीफा 2026 के अपने ओपनर मुकाबले में मोरक्को के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। वहीं, इससे पहले कतर ने स्विट्जरलैंड के साथ रोमांचक मुकाबले में ड्रॉ खेला।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफी वर्ल्ड कप में शनिवार को एक रोमांचक और हाई-प्रोफाइल ग्रुप मैच में, विनीसियस जूनियर ने 32वें मिनट में बराबरी का गोल करके पांच बार की चैंपियन ब्राजील को मोरक्को के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ दिलाया। साल 2022 में सेमीफाइनल में खेलने वाली मोरक्को की टीम ने शुरुआत में दबदबा बनाए रखा और इस्माइल सैबारी ने 21वें मिनट में अफ्रीकी चैंपियन टीम को बढ़त दिलाई।

FIFA World Cup Match

फीफा विश्व कप में रोमांचक मुकाबले। फोटो- AP

ब्राजील ने 11 मिनट बाद स्कोर बराबर कर दिया। विनीसियस ने बाएं फ्लैंक पर ब्रूनो गुइमारेस के साथ पास का आदान-प्रदान किया, जगह बनाने के लिए गेंद को संभाला और यासीन बोनो के फैले हुए हाथ के बगल से दाहिने पैर से जोरदार शॉट मारकर अपना 10वां इंटरनेशनल गोल किया।

End of Feed