जेल के दिनों को याद करके फफक-फफकर रो पड़ा टेनिस का महान पूर्व खिलाड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 21, 2022, 04:44 PM IST

Boris Becker gets emotional in an interview: टेनिस जगत के महान खिलाड़ियों में गिने जाने वाले पूर्व दिग्गज बोरिस बेकर हाल ही में जेल से रिहा होकर जर्मनी लौटे। अब एक इंटरव्यू के दौरान बोरिस बेकर बेहद भावुक हो गए। अपने जेल के दिनों को याद करते हुए बोरिस बेकर रो पड़े।

अपने जमाने के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी बोरिस बेकर दिवालियापन से जुड़े अपराधों के कारण ब्रिटेन की कुख्यात वैंड्सवर्थ जेल में बिताए गए आठ महीनों को याद करके रो पड़े। बेकर को जेल में अलग सेल में रखा गया था जहां वह खुद को अकेला महसूस कर रहे थे और उन्हें अपने परिजनों और दोस्तों की कमी खल रही थी।

boris_becker_AP

बोरिस बेकर (AP)

बेकर ने जर्मन प्रसारक एसएटी.1 से साक्षात्कार में कहा,‘‘ मैंने अपनी जिंदगी में खुद को कभी इतना अकेला महसूस नहीं किया।’’ तीन बार के विंबलडन चैंपियन बेकर को दिवालिया घोषित किए जाने के बावजूद अवैध रूप से बड़ी मात्रा में धन हस्तांतरित करने और संपत्ति छिपाने के आरोप में अप्रैल में 30 महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी।

End of Feed