परिबास ओपन में बड़ा उलटफेर, जॉर्डन थॉमसन ने दी स्टेफानोस सिसिपास को पटखनी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 11, 2023, 03:11 PM IST

बीएनपी परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया के जॉर्डन थॉमसन ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के उपविजेता सिसिपास को कड़े मुकाबले में हरा दिया।

इंडियन वेल्स (कैलिफोर्निया): ऑस्ट्रेलिया के जॉर्डन थॉमसन ने बीएनपी परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सिसिपास को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में हराकर उलटफेर किया।

Jordan-Thomson

जॉर्डन थॉमसन

दो घंटे 37 मिनट तक चला मुकाबला

थॉमसन ने दो घंटे 37 मिनट तक चले दूसरे दौर के इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के उपविजेता सिसिपास को 7-6 (0), 4-6, 7-6 (5) से हराया। यह उनकी विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल किसी खिलाड़ी पर दूसरी जीत है।

End of Feed