बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में भारत का मेडल पक्का, आयुष शेट्टी ने फाइनल में बनाई जगह

भारत के आयुष शेट्टी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त और गत चैम्पियन कुन्लावत वितिदसर्न को शनिवार को तीन गेम के मुकाबले में हराकर बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। आयुष का सामना अब चीनी ताइपै के चौथी वरीयता प्राप्त चोउ तियेन चेन या दूसरी वरीयता प्राप्त चीन के शि यू की से होगा।

निंगबो, (भाषा)। भारत के आयुष शेट्टी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त और गत चैम्पियन कुन्लावत वितिदसर्न को शनिवार को तीन गेम के मुकाबले में हराकर बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। दुनिया के 25वें नंबर के खिलाड़ी आयुष ने पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता और 2023 विश्व चैम्पियन वितिदसर्न पर 10-21, 21-19, 21-17 से जीत दर्ज की।

Ayush Shetty

आयुष शेट्टी ने फाइनल में बनाई जगह। फोटो- एक्स हैंडल

वह दिनेश खन्ना के बाद इस टूर्नामेंट के मेंस एकल फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए। खन्ना ने 1965 में मेंस एकल स्वर्ण जीता था। सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने 2023 में खिताब जीता था। अमेरिकी ओपन सुपर 300 चैम्पियन आयुष का सामना अब चीनी ताइपै के चौथी वरीयता प्राप्त चोउ तियेन चेन या दूसरी वरीयता प्राप्त चीन के शि यू की से होगा।

End of Feed