Australian Open Prize Money: आस्ट्रेलियाई ओपन की ईनामी राशि में बढ़ोतरी, चैंपियन होगा मालामाल

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 29, 2023, 01:23 PM IST

Australian Open Prize Money: साल के पहले ग्रैंड स्लैम से पहले टेनिस खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल ऑस्ट्रेलियन ओपन के प्राइज मनी में बढ़ोतरी की गई है। अब पहले की तुलना में चैंपियन खिलाड़ी और भी मालामाल होगा।

आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस अधिकारियों ने 14 जनवरी से मेलबर्न पार्क में शुरू हो रहे वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम की ईनामी राशि में एक करोड़ आस्ट्रेलियाई डॉलर का इजाफा करने की घोषणा की है। 28 जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में एक बार फिर टेनिस के फैंस को राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। यह टक्कर अब और भी रोमांचक होने वाली है क्योंकि इस बार ऑस्ट्रेलिया ओपन के ईनामी राशि में बढ़ोतरी की गई है।

Australia Open Prize Money

ऑस्ट्रेलियन ओपन के प्राइज मनी में बढ़ोतरी (साभार-Twitter)

टूर्नामेंट के निदेशक क्रेग टिले ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि अब इस ग्रैंडस्लैम की ईनामी राशि आठ करोड़ 65 लाख आस्ट्रेलियाई डॉलर होगी। उन्होंने कहा ,‘‘ हमने आस्ट्रेलियाई ओपन में हर दौर के लिये ईनामी राशि बढाई है । ज्यादा इजाफा क्वालीफाइंग और शुरूआती दौर के मुकाबलों के लिये किया गया है ।’’

End of Feed