Australian Open 2024: 22 साल के यानिक सिनर बने नए चैंपियन, दानिल मेदवेदेव को दी कड़े मुकाबले में मात

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 28, 2024, 08:38 PM IST

Jannik Sinner, Australian Open 224 Champion: इटली के 22 साल के युवा खिलाड़ी यानिक सिनर ने धमाकेदार अंदाज में दालिन मेदवेदेव को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाले वो पहले इटैलियन खिलाड़ी हैं।

मेलबर्न: यानिक सिनर ने दो सेट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में दानिल मेदवेदेव को 3-6, 3-6, 6-4, 6-4, 6-3 से हराकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता। सेमीफाइनल में उलटफेर कर नोवाक जोकोविच के टूर्नामेंट में लंबे समय से चले आ रहे दबदबे को खत्म करने वाले 22 साल के सिनर पहली बार किसी बड़े टूर फाइनल में खेल रहे थे।

Jannik Sinner

ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन यानिक सिनर

ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले इटली के पहले प्लेयर

वह ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी है। अमेरिकी ओपन 2021 के चैम्पियन मेदवेदेव की ग्रैंडस्लैम में छह फाइनल में यह पांचवीं हार है। तीसरी वरीयता प्राप्त रूस के खिलाड़ी ने टूर्नामेंट के अपने चौथे पांच-सेट तक चले मैच के साथ ग्रैंडस्लैम के ओपन युग में कोर्ट पर सबसे अधिक समय बिताने का नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इस मामले में 2022 अमेरिकी ओपन में कार्लोस अल्कराज के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। अल्काराज ने तब 23 घंटे 40 मिनट कोर्ट पर बिताये थे।

End of Feed