नई दिल्ली: यूनाईडेट वर्ल्ड रेसलिंग ने भारत में उपजे कुश्ती विवाद को देखते हुए अप्रैल में नई दिल्ली में होने वाली एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप की मेजबानी छीन ली है। अब इसका आयोजन कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में होगा। इस बाता यूडब्लूआई ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर ऐलान किया। यह कुश्ती विवाद के उपजने के बाद इंडियन रेसलिंग फेडरेशन का लगा बड़ा झटका है।
डब्लूएफआई-यूडब्लूडब्लू
अब अस्ताना में होगा आयोजन
मूल रूप से इस टूर्नामेंट का आयोजन 28 मार्च से 2 अप्रैल के बीच भारत की राजधानी नई दिल्ली में होना था। लेकिन आयोजन स्थल में बदलाव के साथ-साथ टूर्नामेंट की तारीखों में भी बदलाव कर दिया गया है। कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में 7 से 15 अप्रैल के बीच होगा।
ये है मेजबानी छीने जाने की वजह
यूडब्लूआई को भारतीय कुश्ती में उठे हालिया विवाद की वजह से एशियाई चैंपियनशिप के आयोजन स्थल में बदलाव के लिए बाध्य होना पड़ा। भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ भारतीय खेल मंत्रालय द्वारा की जा रही जांच भी अभी तक लंबित पड़ी है। दो साल पहले अस्ताना में कुश्ती वर्ल्ड चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ था। साल 2021 में भी अस्ताना ने सफलतापूर्वक एशियाई चैंपियनशिप की भी मेजबानी की थी।
