भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, एशियाड में आसान नहीं होगा राष्ट्रमंडल खेल जैसा प्रदर्शन दोहराना

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों के रिकॉर्ड 10 पदकों के प्रदर्शन को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा है कि आगामी एशियाई खेलों में इस प्रदर्शन को दोहर पाना नहीं होगा आसान।

नई दिल्ली: भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के अध्यक्ष अजय सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों के रिकॉर्ड 10 पदकों के प्रदर्शन को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि एशियाई खेलों में इस उपलब्धि को दोहराना आसान नहीं होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय मुक्केबाज वहां भी देश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। एशियाई खेलों का आयोजन 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान में होगा।

Asian Games 2026 Boxing

एशियाई खेल 2026 में बॉक्सिंग (फोटो क्रेडिट AI Generated)

ग्लास्गो में भारत ने बॉक्सिंग में जीते 7 गोल्ड, 3 सिल्वर मेडल

भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रिकॉर्ड सात स्वर्ण और तीन रजत सहित कुल 10 पदक जीतकर इतिहास रचा। राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में मुक्केबाजी में यह किसी भी देश का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अजय सिंह ने रविवार को ग्लास्गो से आयोजित ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा,'पिछले दो दिन हमारे लिए असाधारण और ऐतिहासिक रहे। मुक्केबाजी में सात स्वर्ण और तीन रजत पदक जीतना राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में किसी भी देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।पांच महिला मुक्केबाजों का स्वर्ण पदक जीतना इस सफलता को और भी खास बनाता है। हमें इस बात पर भी गर्व है कि भारत के कुल 13 स्वर्ण पदकों में से सात मुक्केबाजी से आए हैं।'

End of Feed