Asian Games 2026: वुशू फाइनल में पहुंची रोशिबिना देवी नाओरेम, अब गोल्ड पर नज़र

भारतीय वुशू खिलाड़ी रोशिबिना देवी नाओरेम ने इंडोनेशिया की थानिया कुसुमानिंगतियास को हराकर एशियाई खेलों में महिलाओं के 60 किलो वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब उनकी नजरें गोल्ड मेडल पर टिक गई हैं।

roshibina devi naorem

रोशिबिना देवी नाओरेम

नागोया: भारतीय वुशू खिलाड़ी रोशिबिना देवी नाओरेम ने इंडोनेशिया की थानिया कुसुमानिंगतियास को हराकर एशियाई खेलों में महिलाओं के 60 किलो वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। रोशिबिना ने आइची प्रांत मार्शल आर्ट हॉल में यह मुकाबला 2-0 से जीता। अब उनका सामना चीन की शियाओयू झांग से होगा। रोशिबिना ने पिछले दो एशियाई खेलों में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है। उन्हें दिव्यांशी चौधरी के चोट के कारण बाहर होने के बाद टीम में शामिल किया गया था।

(डेवलपिंग स्टोरी)

End of Feed