Asain Games 2026: भारत की मिक्स्ड टेकबॉल जोड़ी ब्रॉन्ज मेडल से चूकी, ऋषभ दास स्विमिंग के फाइनल में पहुंचे

एशियन गेम्स में टेकबॉल में भारत का सफर बिना किसी मेडल के खत्म हुआ। क्विम्सी डिसूजा के महिला सिंगल के ब्रॉन्ज मेडल मैच में हारने के बाद बाद मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ब्रॉन्ज मेडल मैच में वियतनाम से 0-2 से हार गई। हालांकि, स्विमिंग में ऋषभ दास ने फाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तरियाल ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स में टेकबॉल में भारत का सफर बिना किसी मेडल के खत्म हुआ। क्विम्सी डिसूजा के महिला सिंगल के ब्रॉन्ज मेडल मैच में हारने के बाद बाद मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ब्रॉन्ज मेडल मैच में वियतनाम से 0-2 से हार गई। वियतनाम ने 12-9, 12-6 से जीत हासिल की, जिससे एशियन गेम्स में टेकबॉल की शुरुआत के साथ ही भारत के तीन मेडल जीतने के मौके खत्म हो गए।

Rishabh Das

ऋषभ दास ने फाइनल में बनाई जगह। फोटो- स्क्रीन ग्रैब- सोनी स्पोर्ट्स

महिलाओं के सिंगल्स में भी डिसूजा ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गईं। उन्हें एक कड़े मुकाबले में जापान की युइना साकामोटो से 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। साकामोटो ने 12-11, 12-11 से जीत हासिल की। मैच के दोनों गेम आखिरी पलों तक रोमांचक रहे, जिससे डिसूजा को कई मौकों को न भुना पाने का अफसोस हुआ।

End of Feed