Asian Games 2026: अंतिम दौर में भारत की दमदार वापसी, चौथे पायदान पर रहते हुए खत्म कर सकता है अभियान

भारतीय दल ने 20वें एशियाई खेलों में खराब शुरुआत के बाद धमाकेदार वापसी की है और उसके आइची-नागोया में चौथे पायदान पर रहते हुए अभियान का अंत करने की उम्मीद है। ऐसा रहा भारत का एशियाई खेल 2026 में प्रदर्शन?

नागोया: निशानेबाजी और एथलेटिक्स में मिली निराशा से उबरते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने मुक्केबाजी, तीरंदाजी, कुश्ती और हॉकी में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदकों की झड़ी लगा दी जिससे एशियाई खेलों में खराब शुरुआत के बावजूद भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया। हांग्झोउ में हुए पिछले एशियाई खेलों में भी भारत इसी पायदान पर था लेकिन तब पदकों की संख्या इस बार से काफी ज्यादा थी।

India in Asian Games 2026

एशियन गेम्स 2026 (फोटो क्रेडिट AI Generated)

85 पदक के साथ अभियान खत्म करेगा भारत

एशियाई खेलों का पहला सप्ताह भारत के लिए निराशाजनक रहा। चीन में सात स्वर्ण पदक जीतने वाले निशानेबाज इस बार व्यक्तिगत राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं में एक भी स्वर्ण पदक नहीं जीत सके। भारत एशियाई खेलों का अभियान 21 स्वर्ण सहित 85 पदकों के साथ समाप्त करने की स्थिति में है। 2023 में आयोजित एशियाई खेलों में भारत ने 28 स्वर्ण सहित कुल 106 पदक जीते थे। भारत तब भी चौथे स्थान पर ही था। इस बार का प्रदर्शन भारत के लिए सम्मानजनक चौथा स्थान हासिल करने के लिए पर्याप्त हो सकता है। चीन, जापान और दक्षिण कोरिया उससे काफी आगे हैं। चीन तो पदक तालिका में अलग ही स्तर पर है।

End of Feed