एशियन गेम्स गोल्फ में सिल्वर मेडल जीतने के बाद स्वदेश लौटीं दीक्षा डागर, कहा- 'पहली बार भारत की यूनिफॉर्म पहनना शानदार था'

Silver Medallist Golfer Diksha Dagar On Asian Games Experience: जापान में आयोजित हुए एशियन गेम्स 2026 में गोल्फ में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने पहली बार भारत की यूनिफॉर्म पहनने को गौरव का क्षण बताया, जानिए उन्होंने और क्या कहा।

भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने 2026 एशियाई खेलों में महिलाओं के टीम गोल्फ इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर खुशी जताई, जबकि उनके पिता नरेंद्र डागर ने कहा कि यह उपलब्धि परिवार और देश के लिए बहुत गर्व का पल है।

Indian Golfer Diksha Dagar On Asian Games 2026 Silver Medal Victory

दीक्षा डागर

भारत ने महिलाओं के टीम गोल्फ इवेंट में सिल्वर मेडल जीता, जिसमें दीक्षा डागर, प्रणवी उर्स और अदिति अशोक ने देश का प्रतिनिधित्व किया। भारत का टीम स्कोर 14-अंडर 546 रहा, जिसमें तीनों गोल्फरों में से सबसे अच्छे दो स्कोर को फाइनल टैली में गिना गया। चीन ने 22-अंडर 538 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। फाइनल राउंड में, अदिति अशोक ने 67 का स्कोर किया, जबकि दीक्षा डागर ने 77 का स्कोर किया और भारत चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा।

End of Feed