Asian Games 2026: गणेश मणि रत्नम ने तीरंदाजी में जीता कांस्य, भारत को दिलाया एक और पदक

Asian Games 2026: आंध्र प्रदेश के युवा तीरंदाज थिरुमुरु गणेश मणि रत्नम ने पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। 9 मई 2006 को आंध्र प्रदेश में जन्मे गणेश ने 2016 में तीरंदाजी शुरू की थी। उन्होंने 150 में से 149 अंक शूट किए और विरोधी को कोई मौका नहीं दिया।

Asian Games 2026: एशियाई खेलो में भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी का जलवा जारी है। आंध्र प्रदेश के युवा तीरंदाज थिरुमुरु गणेश मणि रत्नम ने पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। कांस्य पदक के मुकाबले में गणेश ने अविश्वसनीय प्रदर्शन किया। उन्होंने 150 में से 149 अंक शूट किए और विरोधी को कोई मौका नहीं दिया।

Archery

भारत ने आर्चरी में जीता ब्रॉन्ज (फोटो साभार-

Archery Association of India)

टीम इवेंड में किया था क्लीन स्वीप

इससे पहले गणेश ने टीम इवेंट में भी इतिहास रचा था। भारत ने पहली बार कंपाउंड टीम स्पर्धा में क्लीन स्वीप किया। गणेश, कुशल दलाल और साहिल जाधव की तिकड़ी ने फाइनल में चीन को 238-237 से एक रोमांचक मुकाबले में हराकर गोल्ड मेडल जीता था। फाइनल में एक-एक मिलीमीटर के लिए जंग हुई, लेकिन भारतीय तिकड़ी ने दबाव में अपना संयम नहीं खोया। गोल्ड तक का सफर आसान नहीं था। सेमीफाइनल में भारत ने तीरंदाजी की महाशक्ति दक्षिण कोरिया को 236-229 से 7 अंकों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

End of Feed