Asian Games 2026 Day 7 Round-up: कबड्डी में भारत ने हासिल दोहरी स्वर्णिम सफलता, एथलेटिक्स और निशानेबाजी में मिला-जुला रहा दिन

20वें एशियाई खेलों के सातवें दिन कबड्डी टीमों ने दोहरे गोल्ड जीतकर भारत की पदक तालिका में रैकिंग में सुधार किया। भारतीय खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स और स्कॉश में शानदार प्रदर्शन किया। जानिए कैसा रहा सातवें दिन भारतीय खिलाड़ियों और दल का प्रदर्शन?

नागोया: भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक पर अपना दबदबा बरकरार रखा जबकि सावन बरवाल के ऐतिहासिक रजत पदक ने शनिवार को उतार-चढ़ाव भरे भारतीय एथलेटिक्स अभियान में सबसे खास उपलब्धि दर्ज की। इस बीच निशानेबाजों का प्रदर्शन हालांकि एक बार फिर मिला-जुला रहा। दिन की अन्य बड़ी उपलब्धि स्क्वॉश में मिली, जहां अनाहत सिंह और अभय सिंह ने अपने-अपने फाइनल में जगह बनाकर खुद को स्वर्ण पदक की दौड़ में कदम रखा। इसके साथ ही दोनों के पास 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए क्वालीफिकेशन हासिल करने का मौका भी है।

Asian Games 2026  Day 7 Round-Up

एशियन गेम्स 2026 सातवें दिन भारतीय दल का प्रदर्शन (फोटो क्रेडिट AI Generated/News Room Verified)

सेमीफाइनल में पहुंची पुरुष हॉकी टीम

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान को अपने अंतिम से पहले पूल मुकाबले में 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

End of Feed