हॉकी कोच ने बताया- भारत ने कैसे मलेशिया को 5-1 से रौंदा, सेमीफाइनल के बाद क्या बदली रणनीति

Asian Games 2026: सेमीफाइनल के बाद फाइनल से पहले टीम की मानसिकता पर फुल्टन ने बताया कि उन्होंने ईमानदारी से समीक्षा की थी। कोच ने कहा कि यह मैच अच्छा था क्योंकि हमने सेमीफाइनल के बाद ईमानदारी से समीक्षा की।

Asian Games 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने शनिवार को बड़ा खुलासा किया कि पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली कड़ी जीत ही फाइनल में मलेशिया पर दबदबे वाली जीत की वजह बनी। इसी जीत से टीम ने एशियन गेम्स 2026 का स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही 2028 ओलंपिक का कोटा भी हासिल कर लिया। फाइनल में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल दागे और भारत ने मलेशिया को 5-1 से एकतरफा अंदाज में हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

Indian Hockey (2)

भारतीय हॉकी टीम (फोटो साभार- Hockey India)

कोच ने बताया सेमीफाइनल के बाद क्या बदली रणनीति

फुल्टन ने फाइनल के बाद कहा, "हमने शानदार खेल दिखाया। इस मानसिकता में आने के लिए हमें लगभग उस सेमीफाइनल जीत की जरूरत थी।उन्होंने कहा, "दरअसल, मलेशिया हमेशा से भारत के लिए मुश्किल प्रतिद्वंद्वी रहा है। फाइनल के पहले हाफ में भी उसने भारतीय डिफेंस के लिए परेशानी खड़ी की थी, लेकिन दूसरे हाफ में भारत ने बाजी पलट दी। कोच ने कहा, "मुझे लड़कों पर गर्व है, क्योंकि मलेशिया ने पहले हाफ में वास्तव में अच्छा खेला। हम अपनी रणनीति पर कायम रहे लेकिन उन्होंने विश्व स्तरीय गोल किया। 2-1 की बढ़त के साथ मुकाबला कड़ा था। फिर हमारा तीसरा क्वार्टर शानदार रहा और वहीं से अंतर बना।"

End of Feed