Asian Games 2023: पहले दिन भारत ने जीते तीन रजत सहित पांच पदक, दूसरे दिन का ऐसा है भारतीय दल का कार्यक्रम

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2023, 12:29 AM IST

Asian Games 2023 India Today Full Scheduleभारत ने एशियाई खेलों के पहले दिन शानदार शुरुआत करते हुए पांच पदक अपनी झोली में डाले। जानिए कैसा है दूसरे दिन का कार्यक्रम?

हांगझोउ: भारतीय निशानेबाजों ने एशियाई खेलों में अच्छी शुरूआत करते हुए रविवार को एक रजत और एक कांस्य पदक जीता जबकि नौकायन में भी दो रजत और एक कांस्य पदक के साथ भारत प्रतियोगिताओं के पहले दिन कुल पांच पदक जीतने में सफल रहा। निशानेबाजी में भारत ने महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता जबकि रमिता जिंदल को व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक मिला।

Asian Games 2023 India Schedule

एशियन गेम्स 2023 इंडिया शेडयूल डे टू

नौकायन में सुबह अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने पुरुष लाइटवेट डबल स्कल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला। पुरुषों की कॉक्स ऐट स्पर्धा में भारत ने अपना दूसरा रजत पदक जीता जबकि कॉक्सलेस पेयर में बाबूलाल यादव और लेख राम ने कांस्य पदक जीता। भारत तीन रजत और दो कांस्य सहित कुल पांच पदक के साथ पदक तालिका में सातवें स्थान पर चल रहा है। चीन 20 स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य सहित कुल 30 पदक के साथ शीर्ष पर है। एशियाई खेलों में दूसरे दिन भारतीय दल का ऐसा है कार्यक्रम।

End of Feed