एशियन गेम्स 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में हरमनप्रीत सिंह होंगे ध्वजवाहक, बोले- गर्व की बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 21, 2023, 01:49 PM IST

Asian Games 2023 Opening Ceremony, Harmanpreet Singh flag bearer: एशियाड 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में भारत की तरफ से भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ध्वजवाहक होंगे। हरमनप्रीत ने इसको लेकर कहा है कि ध्वजवाहक होना गर्व की बात है।

Asian Games 2023: भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh) ने बृहस्पतिवार को कहा कि हांगझोउ में शनिवार से शुरू हो रहे 19वें एशियाई खेलो के उद्घाटन समारोह में देश का ध्वजवाहक होना गर्व की बात है। भारतीय ओलंपिक संघ ने बुधवार को हरमनप्रीत और ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को 655 सदस्यीय भारतीय दल का ध्वजवाहक बनाया।

Harmanpreet Singh to be Indian flag bearer in Asian Games 2023

हरमनप्रीत सिंह (Instagram)

अतीत में धनराज पिल्लै (1998 और 2002), ज्योति सुनीता कुल्लू (2006), गगन नारंग (2010) , सरदार सिंह (2014) और नीरज चोपड़ा (2018) भारत के ध्वजवाहक रह चुके हैं । हरमनप्रीत ने कहा ,‘‘ लवलीना बोरगोहेन के साथ संयुक्त रूप से भारत का ध्वजवाहक होना मेरे लिये फख्र की बात है । यह बड़े स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका भी है । मैं भावविभोर हूं ।’’

End of Feed