Asian Games 2023: म्यांमार के खिलाफ ड्रॉ खेलकर भी भारत ने की नॉकआउट में की एंट्री

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 24, 2023, 11:54 PM IST

भारतीय फुटबॉल टीम ने एशियाई खेलों के नॉकआउट राउंड में म्यामांर के खिलाफ ड्रॉ खेलने के बावजूद प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीम की राउंड-16 में सऊदी अरब से भिड़ंत होगी।

हांगझोउ: करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री के गोल की मदद से भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने रविवार को म्यांमार से 1-1 से ड्रा खेलकर एशियाई खेलों के राउंड 16 में प्रवेश किया। अब प्री क्वार्टरफाइनल में भारत का सामना सऊदी अरब से होगा। छेत्री ने 23वें मिनट में पेनल्टी स्पॉट पर गोल किया। म्यांमार के खिलाड़ी हेन जेयार लिन ने बॉक्स के अंदर रहीम अली को गिरा दिया जिससे भारत को पेनल्टी मिली।

Indian Football Team

भारतीय फुटबॉल टीम

लिन को इस ‘टैकल’ के लिए पीला कार्ड दिखाया गया और छेत्री ने इसे गोल में पहुंचाने में कोई चूक नहीं की। छेत्री ने दो दिन पहले दूसरे ग्रुप मैच में बांग्लादेश के खिलाफ भी पेनल्टी स्पॉट से ही गोल दागा था। पर म्यांमार ने जवाबी हमला किया और 74वें मिनट में गोल करके बराबरी हासिल की।

End of Feed