FIP Promotion India Padel Open: हुगोनेंक-स्यूक्स की जोड़ी ने फाइनल में जगह बनाई, अब अलसीना-रोस से होगा खिताबी मुकाबला

FIP Promotion India Padel Open: बेनेट यूनिवर्सिटी में एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन में दिन के अंतिम मैच में, आर्थर हुगोनेंक और थॉमस स्यूक्स की फ्रांसीसी जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैतन्य और विक्रम शाह की भारतीय जोड़ी को हराते हुए फाइनल में जगह बना ली। अब खिताबी मुकाबले में उनकी टक्कर अलसीना-रोस की जोड़ी से होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन
  • बेनेट यूनिवर्सिटी में आर्थर-स्यूक्स की सेमीफाइनल में शानदार जीत
  • अब फाइनल में अलसीना-रोस की जोड़ी से होगी टक्कर

FIP Promotion India Padel Open: शनिवार (23 नवंबर) को बेनेट यूनिवर्सिटी में एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन में दिन के अंतिम मैच में, आर्थर हुगोनेंक और थॉमस स्यूक्स की फ्रांसीसी जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैतन्य और विक्रम शाह की भारतीय जोड़ी को 6-0, 6-2 से हरा दिया। इसी के साथ अब आर्थर-स्यूक्स की जोड़ी फाइनल में पहुंच गई है जहां उनका खिताबी मुकाबला अलसीना-रोस की जोड़ी से होगा।

Arthur Hugounenq and Thomas Seux, FIP Promotion India padel open

हुगौनेंक और स्यूक्स की जोड़ी ने फाइनल में जगह पक्की की

दूसरे सेमीफाइनल के पहले सेट में हुगोनेंक और स्यूक्स की दूसरी वरीयता प्राप्त फ्रांसीसी जोड़ी के लिए यह एकतरफा मामला था क्योंकि उन्होंने इसे कुछ ही समय में 6-0 से जीत लिया। हुगौनेंक और स्यूक्स ने दूसरे सेट के पहले दो गेम काफी तेजी से अपने नाम किए और 2-0 की बढ़त हासिल कर ली, क्योंकि उनके सटीक शॉट-मेकिंग से भारतीयों को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन चैतन्य और विक्रम ने मजबूत वापसी करते हुए स्कोर 1-2 तक कम कर दिया।

End of Feed